वनवासी कल्याण परिषद ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर संबल योजना के प्रकरण जो काफी समय से लंबित पड़े हैं उन पर कार्रवाई कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने की मांग की है।
दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी और जनपद पंचायत शाहपुर में लंबे समय से संबल योजना के प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं ।जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिसके कारण घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के गरीब मजदूर जनजाति समाज के लोगों को शासन की संबल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।ज्ञापन में मांग की गई है कि संबल योजना के जो प्रकरण लंबित पड़े हैं उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए और हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाए।

Comments are closed.