संकल्प के साथ गांव चलो अभियान के निमित प्रत्येक बूथ पर पहुंचे नगर मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता*

प्रमोद सूर्यवंशी

*संगठन विस्तार और विजय श्री के संकल्प के साथ गांव चलो अभियान के निमित प्रत्येक बूथ पर पहुंचे नगर मंडल आमला के प्रवासी कार्यकर्ता*
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवम भाजपा अध्यक्ष देशमुख ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान*

आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश एवम भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल आमला अंतर्गत गांव चलो अभियान का ऊर्जा एवम उत्साह के साथ आरंभ हुआ। आमला सारणी विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल आमला समेत सभी चारो संगठनात्मक मंडलों में भाजपा के समर्पित प्रवासी कार्यकर्ताओ के द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय संकल्प,के साथ केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा अपेक्षिक संगठनात्मक गतिविधियों के निमित प्रत्येक बूथों पर 24 घंटे का प्रवास किया गया । गांव चलो अभियान के अन्तर्गत प्रवासी कार्यकर्ता की भूमिका में बूथ पर पहुंचे सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं ने 24 घंटों तक संगठन विस्तार, विगत विधानसभा चुनाव में बूथ मतदान की समीक्षा, क्षेत्र में विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी, प्रशासनिक संस्थाओं कर्मियों के कार्यों की जानकारी , केन्द्रीय एवम राज्य सरकार योजनाओ के हितग्राही घरों से संपर्क, प्रभावी मतदाता समूहों से संपर्क, धार्मिक स्थलों के दर्शन व स्वच्छता कार्य, स्थानीय महापुरुषों के स्मृति स्थलों पर माल्यार्पण ,एवम बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण को सुनिश्चित करने समेत संगठनात्मक एवम रचनात्मक कार्य किए गए।

*विधायक, जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और दायित्ववान कार्यकर्ताओ ने निभाई प्रवासी कार्यकर्ता की भूमिका, किया प्रवास*
गांव चलो अभियान के अंतर्गत आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख से लेकर मंडल के सामान्य दायित्ववान कार्यकर्ता प्रवासी की भूमिका में संगठनात्मक कार्यों के निमित्त बूथ पहुंचे। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वरिष्ठ भाजपा नेता मिस्री लाल राठौर का सम्मान किया तो भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने ग्राम लालावाडी में जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान किया

*वरिष्ठ प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे बूथ*
गांव चलो अभियान में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने आमला नगर के वॉर्ड क्र 12, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ग्राम ससुंद्रा ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने ग्राम लालावाडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव कन्नौजिया , ओम प्रकाश मालवीय ने आमला नगर, हरी यादव ने ग्राम परसोड़ी अशोक नागले ने हसलपुर, भारत यादव ने जम्बाड़ी चिरोजी पटेल ने ससाबड़
जियालाल पटवारी ने ग्राम नांदपुर समेत बड़ी संख्या में प्रवासी कार्यकर्ता,संयोजक बूथ अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता बूथ पर प्रवास पर पहुंचे।

Comments are closed.