अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा संगठन की ओर से 24 घण्टे प्रवासी कार्यकर्ता के तहत भाजपा सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कोठी बाजार मंडल के देशबंधु वार्ड के बूथ 84 पर शमिल होकर दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि,इस अवसर भाजपा सोशल जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कही ये खास बात

: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर देशबंधु वार्ड के बूथ 84 में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मिसर ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए विशेष है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है, जिन्होंने जनसंघ की स्थापना की।

इतना ही नहीं, मिसर ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी अंतिम सांस तक, अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित किया। साथ ही, देश ही नहीं पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई और राजनीति का एक बड़ा दर्शन दिया। इस दर्शन को विश्व, एकात्मक मानव दर्शन के रूप में जानता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमति हेमलता कुंभारे, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह

संयोजक मनीष मिसर,वार्ड पार्षद राजेश पानकर पूर्व पार्षद रेखा जावलकर ,भाजपा अनुसूचित जाति कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष नरेश जावलकर,नरेंद्र राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे,

Comments are closed.