तीर्थ दर्शन यात्रा – मध्यप्रदेश से वाराणसी जायेगी

*रविदासिया तीर्थ दर्शन यात्रा – मध्यप्रदेश से वाराणसी जायेगी*
_______________________
*मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल*
_______________________
भोपाल।
अ.भा.रविदासिया धर्म संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री माधवसिंह अहिरवार के नेतृत्व में व यात्रा प्रभारी श्री राधाकिशनदास जी महाराज के सानिध्य में
647 वीं श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर परलगभग 5 बसों में दर्शनार्थी एवं रेलवे, निजी वाहनों के द्वारा भोपाल सहित अन्य अनेक जिलों से प्रथम बार वाराणसी सतगुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के दर्शन के लिए जायेगी।जन्म स्थान मंदिर हजारों की संख्या में गुरुप्रेमी
वाराणसी पहुँच कर गुरु दर्शन एवं सत्संग कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जीवन सफल करेंगे।

सभी देशवासियों को जन्मोत्सव महापर्व की लख लख बधाइयाँ उक्त संदेश देते हुए
श्री धन्नालाल जोड़वाल ने प्रभारी राजस्थान व मध्यप्रदेश,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यअ.भा.रविदासिया धर्म संगठन भारत के द्वारा दी गई है। उन्होंने अपील करते हुए मध्यप्रदेश अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के मीडिया प्रदेश प्रभारी श्री मूलचन्द मेधोनिया जी को जानकारी देते हुए बताया गया है। जो गुरु प्रेमी वाराणसी जाना चाहेंते है वह भी सम्पर्क कर सकते है।