घोड़ाडोंगरी- घोड़ाडोंगरी में के होली चौक में एक साल पहले बना पिपलेश्वर महादेव मंदिर का पहला वार्षिक उत्सव श्री शिवमहापुराण की कथा कर मनाया जा रहा है समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष ही इस मंदिर का निर्माण कर पिपलेश्वर महादेव की स्थापना की गई हैं चूंकि यह पहला वार्षिक उत्सव माघ मास के पावन महीने में पड़ रहा था तो समिति ने इस वार्षिक उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने का विचार बनाया और श्री
शिवमहापुराण की कथा करने का विचार तय किया जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी तक वृंदावन से पधारे परम् श्रध्देय बाल शुक श्री कृष्णाश्रय शास्त्री जी के मुखारबिंद से कथा का शुभारंभ किया गया। सुबह तक कथा की सारी तैयारियां पूरी कर कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसमें नगर के सैकड़ों शिवभक्त बढ़चढ़ कर शामिल हुए
Comments are closed.