चिन्हांकन शिविर का आयोजन 19 को

 

*दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने चिन्हांकन शिविर का आयोजन 19 को नपा कार्यालय पाथाखेड़ा में*

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से चिन्हांकन शिविर का आयोजन 19 फरवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे से नगर पालिका परिषद के उप कार्यालय वार्ड 19 पाथाखेड़ा में किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के

अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु उक्त चिन्हांकन शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमें एलिम्को संस्था के विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण करने के उपरांत सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकित किया

जाएगा। जिन दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बने हैं उन दिव्यांगजनों का मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर में तैयार किये जाएंगे। ऐसे दिव्यांगजन विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments are closed.