जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला पहुँचे ग्राम शोभापुर के बूथ,प्रवासी कार्यकर्ता दीपक उइके, संयोजक हेमराज बारसे ने बूथ की जानकारी से करवाया अवगत

भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला पहुँचे ग्राम शोभापुर के बूथ

प्रवासी कार्यकर्ता दीपक उइके, संयोजक हेमराज बारसे ने बूथ की जानकारी से करवाया अवगत

(घोड़ाडोंगरी)भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 24 घंटे प्रवासी कार्यकर्ता का गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने घोड़ाडोंगरी मण्डल के विभिन्न बुथो पर जाकर प्रवासी कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग कर कार्यकर्ताओ से सम्पर्क संवाद किया प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने रतनपुर ग्राम पंचायत के शोभापुर के बूथ क्रमांक 358 में पहुँचकर अभियान में भागीदारी की बूथ पर बूथ के प्रवासी

कार्यकर्ता दीपक रामजीलाल उइके, बूथ संयोजक हेमराज बारसे,बूथ अध्यक्ष कन्हैया बारसे ने जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला का स्वागत किया अवसर पर जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश में एक साथ किया जा रहा है कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर

कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने के साथ-साथ आमजन की जो समस्याएं बूथ पर होती है वह कई बार सामने नहीं आ पाती जिसका की समाधान करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं कि ऐसी समस्याएं जिनका बूथ पर निराकरण हो सके उसको संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का निराकरण तत्काल करवाऐ

बूथ प्रवास के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,जिला कोषाध्यक्ष कांति यादव,जिला सहयोजक महेंद्र सिंग चौहान, टँटी बारसे,कमलेश बारसे,श्रीराम बारसे,बिरजा बारसे,नेहरू बारसे,रामभरोस बारसे,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments are closed.