घोड़ाडोंगरी । जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत सभी शासकीय प्राथमिक शालाओ में कक्षा पहली एवं दूसरी में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं के प्रोग्रेस जानने FLN मेला आयोजित हुआ ।जिसमे कक्षा पहली एवं दूसरी में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं का आज उनकी माताओं द्वारा रिपोर्ट कार्ड देखा गया जहां माताओ ने ही अपने बच्चों का बौद्धिक विकास,भाषा विकास, शारीरिक विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना एवं भाषा विकास के अंतर्गत जानकारियां ली जहां छात्र/ छात्राओं ने अतिउत्साह पूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया । वही बच्चों को खेल भी खिलाएं गए । जनशिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी अंतर्गत प्राथमिक
शाला। पिपरीढाना में भी उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ जहां माताओ ने शिक्षक बनकर अपने ही बच्चों से प्रश्न पूछे उनके रिपोर्ट कार्ड को देखा वही अपने बच्चों को खेल खिलाया ।स्कूल में लगे झूले ,रैंप का आनंद लिया ।बीआरसी श्री पी. सी.बोस द्वारा पिपरीढाना का निरीक्षण भी किया गया । बीआरसी श्री पी. सी. बोस ने कहा कि ऐसे आयोजनों से माताओं/पालकों को
बच्चो का बौद्धिक आकलन एवम उनकी प्रोग्रेस का पता लग पाता हे और हमे पालकों से और अच्छा करने सुझाव प्राप्त होते हे।विकासखंड घोड़ाडोंगरी की समस्त प्राथमिक शालाओं में आज उत्साहपूर्ण एफ.एल.एन. मेले का आयोजन हुआ जहां माताओ एवं पालकों की उपस्थिति रही ।
Comments are closed.