कलचुरी कलाल समाज की महिलाओं द्वारा नगर के मालवीय भवन में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं सहभागिता करने पहुंची।देखे वीडियो
विधि विधान से पूजन के उपरांत दोहे और गीत में गीत गाकर अपने पति का नाम महिलाओं ने लिया। महिलाओं ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जो बसंत पंचमी तक अपनी सुविधा के अनुसार मानते हैं।
इस पर्व में महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं और सुहाग का सामान अन्य महिलाये एक दूसरे को गिफ्ट किया । कार्यक्रम के उपरांत मनोरंजन के लिए गेम और डांस कभी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Comments are closed.