पिपलेश्वर महादेव मंदिर में होगी श्री शिवपुराण कथा

घोड़ाडोंगरी- होली चौक घोड़ाडोंगरी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर निर्माण एवं भोलेनाथ की प्राणप्रतिष्ठा हुए 16 फरवरी को पूरे एक साल पूर्ण हो रहे है आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर सर्व सम्मति से पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि 10 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 तक श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे कथा प्रवक्ता श्रध्देय बाल शुक श्री कृष्णाश्रय शास्त्री जी महाराज के मुखारबिंद से कथा का सुनाई जाएगी कथा स्थल पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण होली चौक घोड़ाडोंगरी होगा एवं कथा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा।

पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति ने सभी शिवभक्तों से 7 दिवस चलने वाली इस कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया हैं।

Comments are closed.