भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी विधानसभा के विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उईके मंडल चोपना में करते हुए बूथ संख्या 72 चोपना 1 में दीवार लेखन /अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार / और कमल का फूल बनाया गया। मंडल चोपना के सहप्रभरी विवेक जैन जी द्वारा उपस्थित कारकर्ताओं, आम जनों को बताया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी जब से बनी है, तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जन

कल्याणकारी योजना चलाए जा रही हैं, जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है, जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है।
अभियान को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। इस में भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा गांव चले अभियान का अयोजन कर रहे है, जिस में प्रवासी बूथ कार्य योजना का विस्तार कर बूथ को 51% जीत की तैयारी की जा रहे है। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष शंकर चडोकर, मंडल अध्यक्ष विजय पाल, जिला पंचायत सदस्य सीमा तपन विश्वास, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, मंडल महामंत्री अरविंद जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास बोस जी, चैतन्य राय, केउलाल यादव, सपन विश्वास, बलराम मंडल शामिल हुए।

Comments are closed.