रक्तदान किया

प्रमोद सूर्यवंशी

जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराए जाने के साथ ही रक्तदान करने को लोगों को प्रेरित करने वाली संस्था जनसेवा कल्याण समिति आमला के सदस्य प्रमोद सूर्यवंशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। इससे पूर्व भी वह जरूरतमंदों के लिए विभिन्न अवसरों पर रक्तदान कर चुके हैं। उनका मानना है कि इस सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती।

जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल रक्तदान करने पहुचे। उन्होंने बताया कि लोगो में यह मिथक रहता है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है। जबकि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को कम से कम छह माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरुरतमंदो की मदद होने के साथ ही शरीर में नए रक्त का संचार हो सके ।रक्तदान महादान कहलाता है क्योंकि हमारा रक्त मुसीबत में किसी के काम आता है और हम एक अनजान से खून का रिश्ता बना लेते हैं।

Comments are closed.