भव्य वार्षिक महोत्सव का रंगारंग आयोजन

प्रमोद सूर्यवंशी

बचपन प्ले स्कूल एवम ए एच पी एस आमला में भव्य वार्षिक महोत्सव का रंगारंग आयोजन

शहर के मध्य स्थित बचपन प्ले स्कूल एवम ए एच पी एस आमला में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ,कार्यकर्म का शुभांरभ विद्यालय के सभी डायरेक्टर्स एवम प्राचार्या द्वारा सरस्वती जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रवजलित कर किया गया, इसके पश्चात सरस्वती वंदना पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया।

छात्र छात्राओं द्वारा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दी गई ,समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश से बेटी बचाओ एवम पर्यावरण की रक्षा हेतु नृत्य के माध्यम से संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों द्वारा शानदार गीतों की संगीत वाद्ययंत्रों के साथ एक से बढकर प्रस्तुति दी गई। यूकेजी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत बिलीवर्स डांस मुख्य आकर्षण में से एक रहा ।

पालकों के लिए भी विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया एवम उन्हें गिफ्ट दिए गए ।
छात्र छात्राओं द्वारा पारंपरिक नृत्य में कोली , गोंडी ,गोविंदा , बेंगोली प्रमुख रहा , आधुनिक रामलीला ,रैंप वॉक एवम हॉरर डांस का भी शानदार मंचन किया गया।
दिल्ली में हुए मेघाइवेंट में ऑल इंडिया लेवल पर जीत कर आए बच्चो को विशेषरूप से सम्मानित किया गया।

वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गई,कार्यकर्म को सफल बनाने में सभी डायरेक्टर्स , प्राचार्या , सभी टीचर्स एवम सभी स्टाफ का अतुलनीय सहयोग रहा।

Comments are closed.