कतिया समाज के पदाधिकारी ने आज भाजपा विधायक परम आदरणीय श्रीमती गंगाबाई सज्जन सिंह उईके से मिलकर समाज के नवनिर्मित मंगल भवन जो अपूर्ण है उसे शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए आग्रह किया भाजपा विधायक परम आदरणीय श्रीमती गंगा बाई सज्जन सिंह उईके ने आश्वासन दिया कि निश्चित ही कतिया समाज का मंगल भवन पूर्ण किया जाएगा। प्रशासनिक परेशानियों को शीघ्र ही समाधान किया जाएगा जिसके लिए कतिया समाज ने भाजपा विधायक श्रीमती श्रीमती गंगाबाई सज्जन सिंह उईके का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को लेकर कतिया समाज से आग्रह किया की कतिया समाज द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना से सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कारवाऐ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे ,सचिव राजकुमार भोरवंशी ,कोषाध्यक्ष राजेश तेम्रवाल ,उपाध्यक्ष संतोष तेम्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भिखारीलाल भुजवारे, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संतलाल हनोते, मीडिया प्रभारी राजकुमार बारसे,उप समिति धपाडा अध्यक्ष मलखान ठाकरे, उप समिति घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष राजेश भोरसे ,वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश भोरवंशी मौजूद रहे।
Comments are closed.