महाविधालय का निरीक्षण*

* जनभागिदारी समिति द्वारा किया गया महाविधालय का निरीक्षण*

शासकीय कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय में प्राध्यापकों की उपस्थिति,शिक्षा की गुणवत्ता,परिसर में साफ सफाई को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। जनभागीदारी समिति की सामान्य बैठक भी सम्पन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय मे वर्षा ऋतु आने से पूर्व टीन सेड निर्माण, सभा कक्ष हेतु कुर्सीयो की व्यवस्था, नये सत्र में छात्राओं की संख्या बढ़ाने की योजना पर चर्चा की गई।इस अवसर पर जनभागिदारी अध्यक्ष लतेश पवार,सचिव प्राचार्य डॉ. विधा चौधरी, सिनियर प्राध्यापक डॉ.आशीष गुप्ता जनभागिदारी सदस्य मनीष मिसर,सीता शुक्ला, बुन्दो भलावी, ममता यादव, सोनू बोरबन, मिनाक्षी दीक्षित, रुचि राधव, बिन्दु शेषकर,मोना पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments are closed.