सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग जिला बैतूल के तत्वाधान में नवोदित ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर मघ निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया जिसमें नवोदित ग्राम उत्थान महिला बाल विकास समिति के प्रतिनिधि श्री जतिन प्रजापति ने बच्चों को बताया कि नशा एक दीमक की तरह होता है जो व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है तथा मानसिक रोगी बना देता है। स्कूल के शिक्षक श्री माणिक राव उबनारे ने बच्चों को नशा न करने का संकल्प दिलाया वह भविष्य में न करने की शपथ दिलाई।
Comments are closed.