स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज गुरुवार को बाजार ढाना के वार्ड क्रमांक 13 में ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद योगेंद्र कवड़े एएनएम संगीता कवडे आशा सहयोगी लता भौरसे आशा कार्यकर्ता माया कहार रेखा नागले एवं ग्रामीण जन मौजूद थे ।
पार्षद योगेंद्र कवडे ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए मच्छरदानी का उपयोग करें । रात में सोते समय मच्छरदानी लगाकर ही सोए। मच्छरों के काटने से व्यक्ति बीमार पड़ता है और मच्छरदानी के उपयोग करने से मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
Comments are closed.