सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में 1 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

 

सारनी। आम आदमी पार्टी का लगातार बढ़ते अवेध कारोबार,अपराध और बढ़ती दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में 1 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों को देखते हुए क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवेध कारोबार,अवेध गतिविधियों अवेध रेत खनन परिवहन,सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही हैं पूर्व में भी लगातार आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया सड़क पर आंदोलन हो या ज्ञापन प्रक्रिया से कार्यवाही पर अपनी तत्परता दिखाई जाती रही हैं इसी कड़ी में इस बार फिर बढ़ती इन अव्यवस्थाओं से नाराज होकर 1 फरवरी दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे से सारनी में बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की शुरुवात की जा रही हैं।

 

Comments are closed.