यूनाइटेड फोरम फार पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर्स के द्वारा हाल ही में पूर्व कंपनी के आर एस परिहार जबलपुर को पेंशनर्स प्रकोष्ठ का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया । इसी श्रृखंला में यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष व्ही.के.एस.परिहार ने प्रांतीय कार्यकारिणी की सहमति से सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी से सेवानिवृत्त हुए अंबादास सूने को सारनी उत्पादन क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत कर विद्युत विभाग के पेंशनर्स को संगठित करने का नया दायित्व देते हुए कार्य विस्तार करने की दृष्टि से नई कार्यकारिणी भी बनाये जाने के लिए दिशा-निर्देश दिये हैं।
जिससे विद्युत विभाग के पेंशनर्स की उचित समस्याओं को यूनाईटेड फोरम के माध्यम से शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर उनका समाधान किया जा सके। यूनाईटेड फोरम के प्रांतीय सचिव पी एन नेमा छिंदवाडा ने बताया कि फोरम को संगठनात्मक दृष्टि से सक्षम और संगठित करना ही उद्देश्य है जिससे वर्तमान समय में कार्यरत मंडल और कंपनी केडर के साथ ही पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करने में सफल हो सके।
Comments are closed.