ओपन जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता अंधारिया मे आमला ने अंधारिया को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रमोद सूर्यवंशी

 

आमला आमला ब्लॉक के ग्राम अंधारिया मे 26 जनवरी से चल रही ओपन जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरी यादव जी, SDM श्री बडोनीया सर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीनावती नरेन्द्र गढ़ेकर जी साहित अथिति ग्रामवासियो ने किया और इस प्रतियोगिता मे जिले की 16 टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे आमला सारणी विधानसभा से लोकप्रिय विधायक डा योगेश पंडागरे जी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरी यादव जी श्री प्रमोद हरोड़े जी साहित भाजपा

कार्यकर्ता, खेलप्रेमी अधिक संख्या मे उपस्थित हुए ग्राम पंचायत अंधारिया, नव चेतना क्लब अंधारिया द्वारा आयोजित ओपन जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता मे तिन दिनों से चला आ रहा सभी टीमों के बिच महासंग्राम अंत मे 28 जनवरी को रात्रि मे सेमीफाइनल तक पहुंचा और सेमीफाइनल मे आमला ब्लॉक की चार टीमे पहुंची थी पहला सेमीफइनल मैच अंधारिया vs तिरमहु के बिच खेला गया जिसमे 2-0 से

अंधारिया विजयी हुई दूसरा सेमीफाइनल मैच आमला vs शिवपुरी के बिच खेला गया जिसमे 2-0 से आमला विजयी हुई तीसरे पुरस्कार के लिये मैच तिरमहू vs शिवपुरी के बिच खेला गया 2-1 से शिवपुरी विजयी हुई और फाइनल मैच NCC अंधारिया vs आमला के बिच खेला गया जिसमे आमला ने 3-1 से अंधारिया को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर NCC अंधारिया रही ।

तिन दिनों से चली आ रही ओपन् जिला स्तरीय वालिबाल प्रतियोगिता मे आमला टीम को 11000 रु और ट्रॉफी के साथ प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया, NCC अंधारिया को 7000 रु और ट्रॉफी के साथ द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया, शिवपुरी टीम को 3000 रु और ट्रॉफी से सम्मानित किया। जिसमे हजारों की संख्या मे दर्शक मैच देखने पहुंचे थे ।।

Comments are closed.