6 दिवसीय विशाल शिविर का आयोजन 29 जनवरी से घोड़ाडोंगरी में

सभी नगरवासी ले सकते है लाभ

अग्रवाल समाज घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा 6 दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर सुजोक वाइब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन घोड़ाडोंगरी में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

इसमें केवल ₹100 रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर 6 दिन तक शिविर का लाभ लिया जा सकता है। प्रत्येक मरीज का प्रतिदिन 15 से 20 मिनट उपचार किया जाएगा । शिविर में थैरेपिस्ट वी आर चौधरी और जितेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में बिना दवाइयां के घुटनों का दर्द ब्लड प्रेशर शुगर गैस कमर दर्द जोड़ों

का दर्द साइटिका आंख नाक कान गले का रोग लकवा बवासीर मानसिक तनाव डिप्रेशन हाथ पैर में झुनझुनी आना अन्य रोगों का उपचार किया जाएगा। सभी नगर वासी शिविर का लाभ ले सकते हैं।

Comments are closed.