घोड़ाडोंगरी :-
व्यपारी संगठन द्वारा नगर के सतपुड़ा ग्राउंड मालवीय भवन से वाहन रैली निकाली जिसमें नगर के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपने वाहनों से उपस्थित हुए , व्यापारियों ने अपने वाहनों पर राष्ट्रीय प्रतीक ध्वज लगाकर वाहन रैली में डी,जे की धुन पर राष्ट्रभक्ति गीतों पर लोगों ने जगह-जगह डांस भी किया और गणतंत्र दिवस की खुशी मनाई वाहन रैली नगर के सभी प्रमुख मार्ग से होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहां स्थानीय व्यापारियों द्वारा वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया स्थानीय व्यापारियों इसके बाद सभी व्यापारियों ने नगर के सहित स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए इसके बाद वाहन रैली पुन मालवीय भवन पहुंची
जहां संगठन के पदाधिकारी व अध्यक्ष तोषण गावंडे द्वारा झंडा वंदन किया गया इसके उपरांत सभी व्यापारियों ने अपने-अपने विचार मंच से सभी के सामने रखें कार्यक्रम में व्यापारी संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल जी के साथ तात्कालिक व्यापारी कल्याण संघ अध्यक्ष तोषण गावंडे, मंच से बताया कि व्यापारी कल्याण संघ का स्थापना दिवस 9 फरवरी को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष सचिव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन दिए कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया वाहन रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
ल
Comments are closed.