ग्राम कुम्हारिया में हो रहा है संगीतमय शिव पुराण कथा का आयोजन*

प्रमोद सूर्यवंशी

बैतूल ,तहसील के ग्राम कुम्हारिया के शिव मंदिर में संगीतमय शिव पुराण कथा का शुभारंभ 26/1/2024 से कलश यात्रा निकाल कर शिव पुराण कथा का आयोजन होगा ।जिसमें कथावाचक पंडित श्री प्रमोद कपले जी ग्राम कल्याणपुर के मुखारविंद से प्रारंभ होगा।जो की 26.01.2024 से 1/02/2024 को हवन, पूजन और भंडारे के साथ समापन होगा। जिसमें ग्राम के सभी ग्रामीण व शिवभक्त सम्मिलित रहेंगे । वैसे तो साल भर ग्राम में कुछ न कुछ धार्मिक कार्य होते ही है, परंतु इस बार अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्रतिमा को विराजित करने पर पूरे भारत वासियों के मन में जय श्री राम गूंज रहा है। सभी गांव की जनता में एक उत्साह की लहर सी

है। हर घर पर भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। गांव की शोभा देखते ही बनती है। सभी मंदिरों को इस तरह सजाया है मानो भगवान स्वयं वहां विराजमान हो।

Comments are closed.