महंत श्री शिवक जी छोटे महाराज मलाजपुर वाले का भव्य स्वागत किया,आतिशबाजी – पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
भौंरा – 22 जनवरी को पुरे भारत में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी उपलक्ष्य में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के निवास पर संत सिंगाजी की संगीतमय परचरी पुराण कथा का सोमवार को हुआ समापन। यहाँ पधारे
महंत श्री शिवक जी छोटे महाराज मलाजपुर वाले का भव्य स्वागत किया,आतिशबाजी – पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। परचरी पुराण कथा का तीन दिवसीय कथा का सोमवार समापन हुआ। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक इस भव्य परचरी पुराण कथा का कथा वाचक श्री परम पूज्य पप्पू महाराज श्री मुख से
कथा वाचक किया गया। संगीतमय श्री सिंगाजी और भगवान राम के भजनों से पूरा पंडाल गूंज उठा। तीन दिवसीय इस परचरी पुराण कथा में श्री सिंगाजी की कथा का वर्णन किया गया। साथ ही प्यारे प्यारे भजनों से माता बहने खुद को रोक नहीं पाए। और भगवान के प्यारे प्यारे भजनों में झूम उठे। वही कथा वाचक श्री पप्पू महाराज जी द्वारा सुंदर सुंदर भजनों से पूरे पंडाल भक्तिमय हो गया। मानो ऐसा लग रहा था जेसे अयोध्या नगरी में श्री राम और भगवान हमारे साथ हो। साथ ही इस संगीतमय परचरी पुराण कथा का आरती कर महाप्रसादी भंडारा वितरण कर समापन हुआ।
Comments are closed.