प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ के अंतर्गत एक करोड़ परिवारों को छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की घोषणा की है। इसके अन्तर्गत एक करोड़ परिवारों को छत पर सौर प्रणाली उपलब्ध कराई जायेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि देश के लोगों के पास अपनी छत पर सौर प्रणाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम होगा, बल्कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।







