Live : वीडियो देखें – सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी में केवीआर घोड़ाडोंगरी और आयुष आर बॉयज के बीच होगा फाइनल मुकाबला
घोड़ाडोंगरी:- फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में आयोजित सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में
दो क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मैच विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मालवीय विशेष सहयोगी विकास अग्रवाल
राकेश अरोरा भारत साहू सुमित तनवर के आतिथ्य में खेला गया जिसमें पहला मुकाबला काशीशिवा रानीपुर और एवी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा के बीच हुआ जिसमें काशीशिवा रानीपुर ने एवी कंस्ट्रक्शन पाथाखेड़ा को पछाड़कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई दूसरा क्वार्टर फाइनल के वी आर घोड़ाडोंगरी और जेएनसीसी सारनी के बीच हुआ एक तरफ़ा हुए इस मैच में केवीआर घोड़ाडोंगरी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई तीसरा मैच जो कि
सेमीफाइनल मैच था के वी आर घोड़ाडोंगरी और काशीशिवा रानीपुर के बीच हुआ जिसमें 8 ओवर में केवीआर घोड़ाडोंगरी ने 118 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए काशीशिवा रानीपुर मात्र 80 रन ही बना पाई इस तरह से केवीआर घोड़ाडोंगरी सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी फाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी समिति के संरक्षक समीर पाठक
आनन्द अग्रवाल विकास सोनी दीपक उईके तीर्थराज माथनकर रूपेश साहू दीपक धोटे सिद्धार्थ बिहारे नरेंद्र चौकसे इमरान खान वसीम अली दीपांशु साहू यश साहू शशांक सोनी शिवेन्द्र मालवीय संजय पवार वासु प्रधान रोहित चौहान दुर्गेश यादव बृजेश धुर्वे दीपक नागवंशी सभी ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण किया।


Comments are closed.