*श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नपा ने 5 स्थानों पर किया लाइव प्रसारण* _मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करके मनाई खुशियां, मठारदेव मंदिर हुआ दीपों से जगमग।_
सारनी। श्री राम मंदिर में विग्रह स्थापना समारोह का नगर पालिका परिषद सारनी ने शहर में पांच स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
श्री राम मंदिर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण श्री राम मंदिर सारनी, श्री मठारदेव बाबा मंदिर सारनी, कालीमाई मंदिर शोभापुर, सुभाष नगर हनुमान मंदिर पाथाखेड़ा, शिव दरबार छतरपुर चौक बगड़ोना में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, आनंद पिंटिश नागले, ज्योति नागले, बेबी बिंझाडे, हरिता पाल,प्रवीण सोनी, आकाश पंद्राम, जफर अंसारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, सुधा चंद्रा, आप पार्टी से अजय सोनी, मुकेश यादव,
मनीष धोटे, समेत अन्य लोगों उपस्थित हुए। वार्डों में वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में भी कार्यक्रम हुए। शाम को श्री राम मंदिर, मठारदेव बाबा मंदिर, कालीमाई मंदिर समेत अन्य मंदिरों इसके अलावा छठ पूजा घाट पर भी नगर पालिका ने 1100 दीपों का प्रज्जवलन किया। कुल मिलाकर शहर में 11,1,11 दीप जलाए गए। शहर भर में भव्य रूप से दीपोत्सव मनाया गया।
Comments are closed.