नगर में हुए जगह-जगह भंडारे

 

घोड़ाडोंगरी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में आज नगर का माहौल एकदम भगवा मय भक्ति में नजर आ रहा था इसी घड़ी में आज जगह-जगह नगर वासियों ने भंडारे का आयोजन किया गया सर्वप्रथम सत्यनारायण मंदिर में चना –  बूंदी का प्रसाद बांटा गया वहीं बाजार में स्थित मंदिर में हलवे व बूंदी का प्रसाद बांटा गया वहीं पटेल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर  भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया वही बैंक आफ इंडिया के पास खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जा रहा था

वही मेंन रोड पर  चने व कस्टर्ड का प्रसाद का वितरण सभी यात्रियों को व नगर वासियों को किया जा रहा था जिससे माहौल पूरा भक्ति में नजर आ रहा था सभी जगह डीजे की धुन पर भगवान राम के गीत व भजन बज रहे थे व मंदिरों में भजन कीर्तन किया जा रहा था ।

Comments are closed.