बाल स्वरूप विग्रह की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त विविध धामिक , सामाजिक संगठनों , रामलीला मंडल ,राम भक्तों ने
आमला
सामाजिक समरसता के प्रतिमान , धर्मरक्षक , मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप विग्रह की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त विविध धामिक , सामाजिक संगठनों , रामलीला मंडल ,राम भक्तों ने आमला वि.ख. के ग्राम अन्धारिया , ससाबड़ , नहिया नांदपुर , रमली, ससुन्द्रा , परसोड़ा , बोचनवाडी , ठानी , आमला . बोडकी , हसलपुर , अम्बाड़ा , बेलमंडई सहित ग्रामीण अंचलों मे सुबह से ही श्रृद्वालुओ द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चाद विशाल कलश यात्रा ,प्रभातफेरी , सुन्दर झांकिया सजाई गई । भंडारा व प्रसादी का वितरण किया गया ।घरो की साज सज्जा की गई ,
घरों में तोरणद्वार बनाकर रांगोली उकेरी गई , जगह जगह अखण्ड रामायण पाठ , सुन्दरकाण्ड पाठ , हनुमान चालीसा पाठ , श्रीराम रक्षास्त्रोत पाठ किया जा रहा है। ग्रामों मे सात दिवसीय भागवत कथा व रामकथा का आयोजन हो रहा है। पूरा क्षेत्र राममय व भक्तिमय हो रहा है। मंदिरो के शिखरो पर ध्वजा लगाकर रोशनी की जा रही है। घर-घर में दीप मालिका सजाई जा रही है। मंदिरो मे स्वच्छता के कार्य व भारत माता की आरती की जा रही है। शंख ध्वनि , घंटानाद ,भगवा पताका लगाकर श्री राम के नाम का दीवार लेखन किया गया ।
इस प्रकार इस ऐतिहासिक अवसर को भव्यता प्रदान की जा रही है ।नरेंद्र प्रसाद सोनी ,नरेंद्र गढ़ेकर , कार्तिक राम बारपेटे , उमेश अतुलकर दीलिप अतुलकर ,घनीराम गढ़ेकर , प्रमोद सूर्यवंशी , प्रवीण नरवरे सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति , सी एमसीएलडीपी छात्र , परामर्शदाता नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन म.प्र . जन अभियान परिषद का विशेष सहयोग रहा ।
Comments are closed.