*रानीपुर l
अयोध्या में आयोजित प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देश-प्रदेश सहित ग्रामीण अंचलो में भी खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला,ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व संपूर्ण ग्राम की साफ-सफाई एव साज-सज्जा कर, श्री राम के प्रति अपने भक्ति भाव का एक अच्छा संदेश दिया गौरतलब है कि हीरावाड़ी ग्राम में हमेशा की तरह इस बार भी अन्य उत्सव की तरह अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बैलगाड़ी से प्रभु श्री राम सहित माता जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान की शोभा यात्रा निकालकर संपूर्ण क्षेत्र में एक अलग ही मिसाल पेश की है ग्राम में वरिष्ठ बुजुर्ग युवा माता बहने एवं बच्चों
में भी खासा उत्साह अपने आराध्य देव श्री राम के प्रति एक जबरदस्त उत्साह देखने में आया है ग्राम की मात्र शक्तियों ने संपूर्ण ग्राम की सड़कों को गौमाता की गोबर से लेपन करते हुए संपूर्ण ग्राम में रंगोली से सड़कों की साज सज्जा की वहीं युवाओं की जय श्री राम गूंज से पुरे ग्राम राम मय हो गया ग्राम के वरिष्ठ बुजुर्ग कमलेश पटेल बताते हैं कि प्रभु श्री राम की वंदना कर संपूर्ण ग्राम में आज खीर वितरित की जाएगी वही श्री राम मंदिर के पुजारी सुदामा भगत सिंनोटिया जी बताते हैं कि प्रभु श्री राम की महिमा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता ग्राम के अन्य भक्त मूलचंद मलैया हरिकेश चौरे उप सरपंच राजू बढ़िया
मारुति बघेल ने बताया कि आज युवाओं द्वारा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजित किया गया वहीं ग्राम में प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकालकर राम भक्ति के प्रति एक अद्वितीय संदेश दिया है ग्राम की मातृशक्ति ने इस पावन अवसर पर बधाई गीत मंदिरों में गए ग्राम की मातृ शक्ति अनीता चौरे बताती है कि ऐसा पावन अवसर सदीयों में आता है वहीं समाजसेवी डॉक्टर बी डी सिनोटिया शिक्षक सतीश झल्लारे राजेश सिनोटिया महेश मलैया तुलसीराम मलैया विष्णु बघेल हंसराज चौरे सोमनाथ सिनोटिया विनोद राठौर सहित ग्राम की युवा शक्ति मात्र शक्ति एवं छोटे बच्चों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर श्री राम का सच्चा भक्त बताया युवा अरुण वर्मा विक्रांत मलैया राहुल मलैया सहित अन्य युवाओं ने बताया कि श्री राम के भक्ति के प्रति एक अलग ही उत्साह है
Comments are closed.