रामचरितमानस बच्चों की पाठशाला आज से

घोड़ाडोंगरी

नगर के माता चंडी दरबार मेन रोड सतपुड़ा मैदान में आज श्री राम जी के मंदिर की अयोध्या में पुन प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रामचरितमानस बच्चों की पाठशाला का शुभारंभ 22 जनवरी शाम 5:00 बजे किया जा रहा है।

मनोज प्रजापति ने बताया कि इस पाठशाला के माध्यम से बच्चों में रामचरितमानस को संगीतमय पाठन करने की शिक्षा निशुल्क दी जा रही है। जिससे बच्चे रामचरितमानस का सुंदर वाचन कर सके । सभी धर्म प्रेमी बंधु आज 5:00 बजे सादर आमंत्रित है।

Comments are closed.