रामधुन अयोध्या मंदीर का मांडल भेट किया जायेगा विजेता टीम के खिलाड़ी को
22 ता को राम मय होगा पाथाखेड़ा का अटल ग्राउण्ड
सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 15 वे दिन 2 मैच खेले गए । पहला मैच वेकोली पाथाखेड़ा एवं केसीसी दमुआ के बीच खेला गया वेकोली पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार वेकोली पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 83 रन बनाएं। 84 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी दमुआ ने 8 ओवर के चलते 3 विकेट खोकर लक्ष
को हासिल कर यह मैच 7 विकेट से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित जिन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट एवं बल्लेबाजी में 22 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच केसीसी दमुआ एवं जूनियर पीटीसी घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया पीटिसी घोड़ाडोंगरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मैं 8 विकेट खोकर 76 रन बनाएं 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी दमुआ ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत
गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच नितेश जिन्होंने बल्लेबाजी में 29 रन एवं गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार , दशरथ सिंह जाट, अमीत सप्रा,शिबू सिंह, संदीप बुंदेला,अमित सपरा, देवमन लाल डेहरिया, ओम प्रकाश सिंह,, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा, गोलू राजपूत, सुधीर यादव, अमर सिंह राजपूत , मुकेश यादव, योगेश बर्डे, दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये ।
Comments are closed.