*घर-घर में जलायेंगे दीप,भक्तों में दीपावली जैसा उत्साह,सम्पूर्ण ग्राम हुआ भगवा मय व श्रीराम-मय*
22.जनवरी.2024,सोमवार को प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली “पावन नगरी अयोध्या” में आयोजित भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ बेला में श्रीराम मंदिर रानीपुर एवं हिरावाड़ी में भी भक्तिमय वातावरण मे श्रीराम भक्तों द्वारा भव्य-कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,गौरतलब है कि, रानीपुर एवं हिरावाड़ी ग्राम में हमेशा कोई न कोई
सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक सहित विभिन्न आयोजन होते आये हैं, जिससे क्षेत्र मे रानीपुर एवं हिरावाड़ी ग्राम की एक अलग पहचान है,इसी तारतम्य में ग्राम की मातृ-शक्तियों द्वारा प्रभु “श्रीराम के प्राण -प्रतिष्ठा” की पावन बेला में प्रभु की महिमा का बखान कर,बधाई-गीत का गायन करेगी l वह इसी दिन राठौर समाज की महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम का आयोजन भी आयोजित किया जाएगा
वहीं युवाशक्ति द्वारा ग्राम में “श्रीराम शोभायात्रा” निकाली जाएगी,वहीं स्थानीय हनुमान मन्दिर मे “सुन्दर-कांड पाठ”आयोजित किया जाएगा l राम मंदिर के पुजारी बंटी राठौर एवं सुदामा भगतजी सिनोटिया बताते है कि,मंदिर सहित संपूर्ण ग्राम की भव्य साज-सज्जा की जायेगी,उपसरपंच राजूजी बढ़िया,मूलचंदजी मलैया, बताते हैं कि,घर-घर में दीप जलाए जायेंगे l ग्राम के वरिष्ठ नागरिक कमलेशजी पटेल,सोमनाथ
सिनोटिया,दीपचंद राठौर ने बताया कि प्रभु को खीर का भोग लगाया जायेगा,वहीं युवा अरुण,विक्रांत ने बताते हैं कि,भक्तिमय वातावरण मे श्रीराम की शोभा-यात्रा निकाली जाएगी,वहीं डॉ बीडी सिनोटिया,राजेश सिनोटिया,मारुति बघेल,प्रवीण मलैया ने बताया कि अन्य आयोजन के साथ-साथ हम रात्रि के समय में “सुन्दर-कांड पाठ” भी आयोजित किया जाएगा l
इस तरह से संपूर्ण ग्राम मे प्रभु-श्रीराम की भक्ति की गंगा बह रहीं है I इधर रानीपुर के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम के अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे गांव के युवाओं द्वारा पूरे बस स्टैंड से लेकर रानीपुर के घर-घर में भगवान श्री राम के झंडे लगाकर पूरे रानीपुर को भगवा में बना दिया गया है झंडा लगने के पश्चात पूरा गांव भगवा में नजर आ रहा है इसी तरह अल सुबह से ही भगवान के पट खोल दिए जाएंगे वह धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन दिन भर आयोजित किए जाएंगे उसके पश्चात शाम को विधिवत रूप से भंडारे के प्रसादी का वितरण भी पूरे ग्राम में किया जाएगा
Comments are closed.