जिला रोजगार कार्यालय बैतूल दिनांक 27 दिसंबर 2023 के पत्र क्रमांक 342/2023 /24 के दिशा निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न दिनांक में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2024 को शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में *_स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के बैनर तले_* आयोजन किया गया जिसमें **बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी** के प्रतिनिधि श्री कैलाश कोडले द्वारा महाविद्यालय में छात्रों से संपर्क किया गया और उनके साक्षात्कार लिए गए, कार्यकर्म में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ साहेबराव झरबड़े द्वारा अपने संबोधन में
छात्रों को संबोधित करते हुए इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति में अपने माता-पिता के वित्तीय भार को कम करने के लिए अध्यापन के साथ-साथ अतिरिक्त समय में अन्य वैकल्पिक पार्ट टाइम रोजगार से अवश्य जुड़े , कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने भी छात्रों से संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रोजगार की बहु आयामी स्वरूप मौजूद हैं और रोजगार के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए, मिडिया सेल प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे ने शासन स्तर पर रोजगार मिले आयोजन की सराहना की और कहा की यह अध्ययन के साथ-साथ छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने
की शासन अनूठी प्रशंसनीय पहल है और छात्रों को इसका लाभ लेना चाहिए, कार्यक्रम में इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ नंदकिशोर पवार ,डॉ देवकृष्ण मगरदे सहित एवं छात्र उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय चौबे एवं आभार प्रदर्शन दीपक साहू द्वारा किया गया l
Comments are closed.