मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे शानदार प्रस्तुति मॉडल स्कूल की । मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी ।

 

घोड़ाडोंगरी ।मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया ।शनिवार दोपहर पश्चात मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच . एस .रघुवंशी एवं प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक मंचन, देश भक्तिगीत ,लोकनृत्य ,लोकगीत शैक्षिक संवाद से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । वही लघु नाटिका के माध्यम से हमारे

दैनिक जीवन में मोबाइल के दुरुपयोग एवं सदुपयोग का संदेश भी दिया गया । भगवान राम एवम सीता मैया की शानदार झांकी बनाकर भगवान राम के आदर्शो पर चलने का संदेश शानदार प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया । प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि वार्षिक उत्सव मनाने का हमारा प्रयोजन विद्यार्थियों में सामाजिकता, सामूहिकता और संगठनात्मक की भावना विकसित करना, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नया अनुभव मिलता है उनमें संस्कृतिकता की भावना विकसित होती है । वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हमारे दैनिक जीवन में योग का क्या महत्व है शानदार प्रस्तुति दी ।

विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस,झांसी की रानी,महाराणा प्रताप ,अहिल्याबाई की वेशभूषा में प्रस्तुति दी ।विद्यालय की छात्रनायिका वंशिका साहू ने बताया कि पूरे शिक्षा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जिसमें बालसभा, सीसीएलई ,खेलकूद, सांस्कृतिक एकेडमी एवं शाला के बाहर जिलास्तर एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.एस.रघुवंशी द्वारा

सम्मानित किया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मध्यांतर में प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया वही मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी के शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर अभिनंदन व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय द्वारा आशीर्वाद पत्र प्रदान किया गया वहीं पिछले वर्ष की भांति मॉडल स्कूल का इस वर्ष कक्षा

10वी एवं 12वीं का 100% रिजल्ट बनाने का वचन भी लिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को हमेशा अपना लक्ष्य बनाकर और मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहना एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े छात्र-छात्राओं ने बताया कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों का आयोजन ही नहीं होता वरन् विद्यार्थियों में बहुमुखी विकास के लिए अनेक कार्यक्रम प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी द्वारा आयोजित किए जाते हैं इनमें मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी का वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्व रखता है । प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी में उत्साह

और उमंग के साथ वार्षिकउत्सव संपन्न हुआ । गौरतलब हो की ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र/छात्राओं में रुचियां और प्रगति का लेखा-जोखा जानना होता है इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों में नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Comments are closed.