मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों को लोगों के जीवन में संजोने की दृष्टि से महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में डॉ अजय चौबे द्वारा महाविद्यालय स्तर भाषण, निबंध, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग सहित कई प्रतियोगिता के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में आज
महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में *भगवान श्री राम के व्यक्तित्व पर कृतित्व पर केंद्रित स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 30 से अधिक छात्रों ने भाग लिया जिसमे पोस्टर मेकिंग में बी ए तृतीय वर्ष के छात्र दीपक साहू प्रथम स्थान, रोशनी धुर्वे बीएससी फर्स्ट ईयर द्वितीय स्थान पर एवं चिंटू साहू बी ए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहे, वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में रोशनी
धुर्वे बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर ,लीना धुर्वे द्वितीय स्थान पर एवं दीपक साहू तृतीय पर रहे l प्रतियोगिता आयोजन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया मिडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापूरे, डॉ दामोदर झारे, प्रो भूपेंद्र पाटणकर की उपस्थिति एवं योगेश प्रजापति मोहित भोपते का विषेश सहयोग रहा l
Comments are closed.