चोपना में बैंक ऑफ इंडिया का बिजनेस क्रॉसपोंडेंस शाखा का शुभारंभ।
दिनांक 18 जनवरी 2024 को चोपना में बैंक ऑफ इंडिया का बिजनेस क्रॉसपोंडेंस शाखा का शुभारंभ श्री नितेश ढोले जी शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया शाहपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्र के गण्यमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे तथा शाखा प्रारम्भ होने पर सभी वर्गों ने हर्ष व्यक्त किया। वर्तमान समय में सभी वर्गों का आर्थिक लेनदेन अधिकतर बैंकों के माध्यम से सम्पन्न होने लगा है लोग शीघ्र काम निपटाना भी चाहते है। इस कड़ी में उक्त शाखा सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक होगा, ऐसा क्षेत्र के सभी वर्गों का मत है।
घोड़ाडोंगरी से शिवपूजन ठाकुर की रीपोर्ट ntv times
Comments are closed.