सारनी। स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन 3 मैच खेले गए । पहला मैच प्रधान इलेवन हिरदागढ़ एवं सिटी इलेवन भोपाल के बीच खेला गया प्रधान इलेवन हिरदागढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिरदागढ़ ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाएं। 131 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी इलेवन भोपाल ने 10 ओवर में ऑल आउट होकर महज 79 रन बन पाई और यह मैच 51 रनों से हार गई कि मैच के मैन ऑफ द मैच अनिल जिन्होंने बल्लेबाजी में 40 रन एवं गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने Iदूसरा मैच माही
इलेवन रानीपुर एवं फाइटर क्लब परासिया के बीच खेला गया माही इलेवन रानीपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी माही इलेवन रानीपुर ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 52 रन बनाएं और 53 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर क्लब परासिया 3 ओवर के चलते 2 विकेट खोकर 54 रन बनाकर यह मैच आठ विकेट से जीत गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच विकी जिन्होंने बल्लेबाजी में 31 रन एवं गेंदबाजी में एक विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बनेl आज के दिन का तीसरा मैच प्रधान
इलेवन हिरदागढ़ एवं फाइटर क्लब परासिया के बीच के बीच खेला गया फाइटर क्लब परासिया ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रधान इलेवन हिरदागढ़ ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 29 रन ही बनाएं 30 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर क्लब दमूआ ने तीसरे ओवर के चलते 31 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शोएब जिन्होंने 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण भारतीय मजदूर संघ
पेंच कन्हान के अध्यक्ष राम सिंह बघेल, मंत्री बबलू चौकसे, नरेश कुमरे नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार , मोहम्मद ताज, मोहम्मद ताहिर, देवमन लाल डेहरिया, चंद्रभान सिंह रघुवंशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती मो ० ताहिर, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा , मुकेश यादव , योगेश बर्डे, धमेन्द्र राय, दिलीप विश्वकर्मा, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये ।
Comments are closed.