अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सारणी महाविद्यालय में चलाया गया वृद्ध स्वच्छता अभियान*
अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय सारणी में बृहद साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला वाधवा और स्वच्छता अभियान के प्रभारी श्री प्रदीप पंद्राम,डॉ मनोज कुशवाहा और श्री मनोज नागले उपस्थित रहे।
प्राचार्या डॉक्टर प्रमिला वाधवा ने अभियान में शामिल हुए महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई सालों की संघर्ष के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इस उपलक्ष्य में हमें अपने घर आंगन और संस्थान में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इसके साथ ही श्री प्रदीप पंद्राम ने कहा कि सभी को अपने जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक ही नहीं रहना बल्कि उसे व्यावहारिक रूप से भी जीवन में शामिल करना चाहिए।
समाजशास्त्र विभाग के डॉ मनोज कुशवाहा ने स्वच्छता और साफ सफाई के व्यक्तिगत,व्यवहारिक और सामाजिक महत्वता से कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को परिचित कराया।
अंत में श्री मनोज नागाले ने स्वच्छता अभियान में शामिल हुए समस्त विद्यार्थियों शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के प्रति धन्यवाद और आभार प्रदर्शित किया।
स्वच्छता अभियान में डॉ हरीश लोखंडे श्री अनुज हलदार दिनकर लिखितकर वीरेंद्र चौरे सहदेव सूर्यवंशी शाहिद खान ज्योति भावरासे संगीता उगडे गंगा चौरे लक्ष्मी नागले कविता धोटे अर्चना महाले राकेश भाटिया सहित सभी उपस्थित रहे।
Comments are closed.