आतंकी हमले में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 4 हुई

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल गुरुवार को हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 4 हुई

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में कल गुरुवार को हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्‍या बढ़कर चार हो गई है। सेना के एक और घायल जवान ने दम तोड़ दिया है। पुंछ जिले में धय्यार मोरह के पास कल गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हुए थे और दो अन्य घायल हो गए थे।

आतंकवादियों की संख्या तीन से चार के बीच मानी जा रही है। आतंकियों ने पहाड़ी की चोटी से सेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। इस वर्ष सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में आतंकियों ने चार बड़े आंतकी हमले किए हैं। इन हमलों में सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं।