गुजरात में हर्षवर्धन ने जीता कांस्य पदक

मूलचंद मेधोनिया

सागर : *14वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट 2023-24 में सागर के हर्षवर्धन अहिरवार ने महज 10 साल की उम्र में करीब 20 राज्यों के प्रतिभागियों को पटखनी देते कास्य पदक पर कब्जा जमाया है*।
बता दें कि गुजरात के सूरत जिले में कूडो नेशनल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया है। इसमें अंडर 10 हर्षवर्धन अहिरवार मप्र टीम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा गुजरात के सूरत में 22 से 25 नवंबर तक 14वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट 2023—14 का आयोजन किया गया था। इसमें देश के अलग—अलग राज्यों से विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए थे
। सूरत नेशनल टूर्नामेंट अंडर 10 आयु वर्ग में सागर के महार रेजीमेंट स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र हर्षवर्धन अहिरवार ने कूडो खेल में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए कास्य मेडल’ पर कब्जा जमा कर सागर और मप्र का नाम रोशन किया है। अनुसूचित जाति जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ मध्यप्रदेश के सचिव एवं समाजसेवी श्री दशरथ कुमार अहिरवार ने 10 वर्षीय हर्षवर्धन अहिरवार की प्रतिभा को आगे बढ़ने और उसके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए बधाई दी।

Comments are closed.