दीपो से जगमगाया सत्यनारायण मंदिर

आशीष अग्रवाल

देवनारायण दीपावली मनाई गई

घोड़ा डोंगरी

नगर के दुर्गा चौक में स्थित सत्यनारायण मंदिर में आज देव दीपावली मनाई गई जिसमें आज पूरे मंदिर को दीपों से सजाया गया व दिए से ही ओम की आकृति व स्वास्तिक की आकृति भी बनाई गई इसमें सभी नगर वासियों ने दीए जलाकर भाग लिया मंदिर के पुजारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि आज बैकुंठ चौदस के दिन शिवजी भगवान विष्णु को पुनः विश्व की सत्ता हस्तांतरित करते हैं, भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करते हैं और आज के दिन भोलेनाथ भगवान विष्णु को सस्ता हस्तांतरित करते हैं

भगवान शंकर विष्णु जी को अपनी प्रिय बेलपत्र की माला तथा विष्णु जी शंकर जी को अपनी प्रिय तुलसी पत्र की माला अर्पित करते हैं और सस्ता स्थानांतरित करते है आज शाम 6:00 बजे सत्यनारायण मंदिर दुर्गा चौक में हरिहर मिलन एवं देव दीपावली का आयोजन किया गया है सभी नगरवासी इस आयोजन में पधार के मंदिर प्रांगण में भव्य दीपोत्सव करें भोले बाबा को तुलसा जी और विष्णु भगवान को बेलपत्र अर्पण करें और हरिहर मिलन मैं भाग ले अपने जीवन को कृतार्थ करें

Comments are closed.