भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन उईके के समर्थन में मंडल चोपना उमड़ा जनसैलाब

*चोपना – घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन उईके के समर्थन में बुधवार 8 नवंबर 2023 को मंडल चोपना में जन आशीर्वाद यात्रा इस प्रकार हुआ सर्वप्रथम खापा, बंजारीढाल, चीचीढोल, सातालदही, कैली, पूंजीवन ग्राम, बाटका, कोलिया वन ग्राम, कुंडीखेड़ा, रामपुर, घोघरा, भातोडी, मनका, चोपना वनग्राम में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान प्रचारक ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की कहा कि भाजपा के जीत में ही घोड़ाडोंगरी विधानसभा में विकास कई गुना रफ्तार से विकास किए जाएंगे ,जो कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं हुआ वो अब किए जायेंगे। चोपना मंडल अध्यक्ष ने कहा विकास की नई रफ्तार देने हेतु कमल फिर से मिलेगा इस बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। जनसंपर्क में मिल रहा लोगों का समर्थन बता

रहा है इस बार घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 में श्रीमती गंगा सज्जन उईके जी के ही लहर चल रही है, राज्य में भाजपा की सरकार बनना ही तय है। भाजपा प्रत्याशी को जन समर्थन भरपूर मिल रहा है और जनता ने यह विश्वास दिलाया है इस बार भाजपा को ही वोट देंगे, भाजपा सरकार ने ही लोगों का जीवन स्तर को सुधरा है।*
*इस अवसर पर ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित थे।*

भाजपा से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

Comments are closed.