पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

 

आज दिनांक 29/10/2023 को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए सारणी पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी सर,अतिरिक पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती कमला जोशी मैडम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रोशन जैन सर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, फ्लैग मार्च कानून एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं आसामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल एवम आमजनों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए निकाला गया ।
फ्लैगमार्च कस्बा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी में निकाला गया।

उपरोक्त फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सारणी अरविन्द कुमरे,उपनिरीक्षक नरेंद्र उईके चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी मय स्टॉफ के एवं इकाई को एरिया डोमिनेशन के लिए प्राप्त आरपीएफ के बल सहित लगभग 80 अधिकारी कर्मचारी ने भाग लिया ।

Comments are closed.