रूपाली बारे* *आज भरेंगी नामांकन पत्र*

खंडवा। पंधाना से कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली बारे 27 अक्टूबर को एस.डी .एम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगी। सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं के साथ वे शुभ मुहूर्त में पहुंचेंगी। पूरे क्षेत्र से उनके समर्थक एकत्रित हो रहे हैं। कई वाहनों से वे पंधाना पहुंचेंगे।

रूपाली बारे का नेतृत्व पंधाना, सिंगोट ,छैगांवमाखन और यही विधानसभा क्षेत्र चाह रहा है। इसी की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। रूपाली बारे पहले से ही लोगों के बीच पहुंच रही हैं। सन 2023 में इस बार उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला है। इससे पहले वर्ष 2018 में निर्दलीय रूप में अच्छी फाइट दे चुकी हैं। 2013 और 2008 में इनके पिता नंदू बारे को कार्यकर्ताओं ने ही भारी समर्थन दिया था। वह कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। रूपाली इस बार काफी मेहनत कर रही हैं। उनके साथ आसपास के कई पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं। रुपाली बारे ने नामांकन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है

Comments are closed.