कमलनाथ घोड़ाडोगरी आएंगे, बैतूल जिले के एकमात्र घोड़ाडोंगरी से कटी वर्तमान विधायक की टिकट, अब जिले में प्रचार अभियान की शुरुआत घोड़ाडोंगरी से
27 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ घोड़ाडोगरी आएंगे रानीपुर l कांग्रेस के स्टार प्रचारक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने व्यस्त कार्यक्रम में से बैतूल जिले को भी समय दिया है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ 27 अक्टूबर को 11 बजे हेलीकाप्टर से घोड़ाडोंगरी आएंगे और यहां से शाहपुर पहुंचकर राहुल उईके नामांकन पत्र दाखिल करेंगे एवं
उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 21 अक्टूबर घोड़ाडोंगरी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रू परेखा तैयार की गई। गौरतलब है कि 2018 में जिले के जीते चार कांग्रेस विधायकों में से सिर्फ घोड़ाडोंगरी के सीटिंग एमएलए ब्रम्हा भलावी की टिकट काटकर नए उम्मीदवार के रूप में राहुल उइके को चुनाव मैदान में उतारा है। जिसको लेकर विधायक ब्रह्मा भलावी की नाराजगी भी सामने आई थी ब्रह्मा वाला भी अपने कार्यकाल में नगर परिषद और जनपद पंचायत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीतने और जिला पंचायत में भी दो सीट कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीतने के कारण
प्रबल दावेदार के रूप में जाने जा रहे थे लेकिन उनकी टिकट कटने स र ब्रह्मा वाला भी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है शायद इसी कारण कांग्रेसियों की इसी नाराजगी को दूर करने के लिए कमलनाथ जिले में प्रचार की शुरूवात आदिवासी आरक्षित सीट घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से कर रहे हैं।
Comments are closed.