*नवदुर्गा में भाजपा का शक्ति सम्मेलन 17 अक्टूबर से शुरू 19 अक्टूबर को समापन – मंडल चोपना*
*चोपना मंडल अध्यक्ष विजय पाल ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ता को तैयार करने के लिए प्रदेश के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केद्रो पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति सम्मेलन वक्ता एस बापी बैन ने कहा 6 से 10 बूथ मिलकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया जहां शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। दिनांक 17 अक्टूबर को हीरापुर , चोपना, सिवानपाट मे आगाज़ किया, दिनांक 18 को बादलपुर, डेहरी आमढाना, और भौगाई खापा, दिनांक 19 को सतालदेही, बाटकीडोह, नूतनडांगा शक्ति केंद्र में समापन किया। शक्ति सम्मेलन में शक्ति
केंद्र की टोली बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सहित बूथ का हर कार्यकर्ता इन सम्मेलन में उपस्थित रहा। सम्मेलन में कार्यकर्ता को “संपादा” (सम्मान, पहचान और दायित्व) कार्ड वितरित किया गया। इन सम्मेलन में प्रत्येक बूथ पर 51% वोट हासिल करने की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाई गई। सभी शक्ति केंद्र पर शक्ति सम्मेलन कर बूथ विजय प्रतिज्ञा दिलवाई। इनमें जिला पंचायत सदस्य से लेकर जनपद, सरपंच, पंच (वर्तमान, पूर्व, प्रत्याशी
जो रहे) सभी को अपना अपना कार्यभार दिया गया। दिनांक 19 अक्टूबर को समापन पर शक्ति केंद्र में उपस्थित शक्ति सम्मेलन प्रभारी सहानवती कावड़े, संगीता पांडे, तपन गाछा, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय, दिनेश भजरवाल, संजय यादव, नहरू परते, जीवन मजूमदार, हरिलाल
कुसुमकर, कमल, जयराम तफादर, पतित पावन, विपदभंजन मंडल, उत्तम बाला, देवदूति, मंडल मंत्री दीपक मंडल, तपन मंडल एवं भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
Comments are closed.