भोपाल
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार
संगठन की 2024 की सदस्यता के लिए हर बार की तरह इस वर्ष भी 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर 2023 तक अर्थात दो माह के लिए सदस्यता अभियान चलेगा ।
संगठन के सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व महासचिवो से आग्रह संगठन के सदस्यता और सदस्यता छानबीन समिति के प्रदेश संयोजक साथी सरलप्रताप सिंह भदौरिया और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रांताध्यक्ष से संबद्ध साथी मोहम्मद अली,संगठन के मुख्यालय प्रभारी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साथी दिलीपसिंह भदौरिया एवम् संगठन प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने एक संयुक्त अपील में किया है ।
उक्त अपील में सभी कार्यकारी अध्यक्षों ने जिला इकाइयों से कहा है कि सभी जिला इकाइयां 15 अक्टूबर को जिला इकाइयों की बैठक आहूत करें ।सभी साथियों की उपस्थिति में सदस्यता अभियान की शुरुआत करें ।
इसी तरह ब्लाक स्तर में बैठक आयोजित कर सदस्यता कराये।
यह भी प्रयास हो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक से अधिक सदस्यता कराई जा सके।
बैठक की सूचना अपने अपने जिले के *श्रमजीवी* के ग्रुपों में ही जारी करें ।इसी के साथ साथ फोन से भी सूचना देते रहें ।
प्रांताध्यक्ष जी ने कहा है कि 15 दिसंबर को सदस्यता समाप्त कर 20 दिसंबर तक सदस्यता फार्म और शुल्क भोपाल मुख्यालय हर हाल में पोस्ट करदें।ताकि जनवरी के दूसरे सप्ताह यानी 15 जनवरी तक सदस्यता कार्ड मिलना शुरू हो सके ।
इधर सभी प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों से मेरी भी अपील है कि आप लोगों के बिना सहयोग के सदस्यता का यह अभियान सफल होना संभव नहीं है। अतः जिला इकाइयों का भरपूर सहयोग करें ।
विश्वाश है आप सभी साथीगण स्वास्थ्य और सानंद होंगे ।
क्रांतिकारी अभिवादन सहित ।साभार ।
आपका ही साथी
(सुनीलकुमार त्रिपाठी)
महासचिव

Comments are closed.