एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य और विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय के एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य एम आर नीरपुरे के मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के आसपास साफ सफाई की। परिसर में लगे कचरे और गंदगी को साफ किया । स्कूल के सामने के खेल मैदान में पडी पनियों को, पत्थरों को उठाकर इकट्ठा किया और परिसर में लगे कचरे को उखाड़ कर साफ किया।

Comments are closed.