भारतीय जनता पार्टी घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने भाजपा जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की सहमति से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी कार्यकारिणी में रिक्त पदों की नियुक्ति करते हुए भाजपा के महामंत्री पद पर वरिष्ठ नेता नारायण मालवीय को नियुक्त किया साथ ही नगर परिषद के 15 वार्डों में अध्यक्ष भाजपा के रूप में आभाष मिश्रा को नगर अध्यक्ष का दायित्व
सोपा गया साथ ही मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कैलाश मरकाम मेंहकार ,गंगा प्रसाद यादव चारगांव ,शुभम पंडाग्रे रानीपुर की नियुक्ति की गई वही मंडल मंत्री भाजपा के पद पर रामबकेश वरकड़े धाड़गांव एवं श्रीमती सुमन तुमडाम सड़कवाडा की नियुक्ति की गई।
Comments are closed.